Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur जंगलात वर्कर यूनियन व पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन का मांगों संबंधी रोष...

जंगलात वर्कर यूनियन व पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन का मांगों संबंधी रोष प्रदर्शन सांतवे दिन में प्रवेश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: हरपाल लाडा/जतिंदर। जंगलात वर्कर यूनियन व पंजाब सबोर्डिनेट सर्विस फेडरेशन का सांझा रोष प्रदर्शन आज सांतवे दिन में प्रवेश हो गया। जिसमें पिछले 5 महीनों से वेतन न मिलने करके रिसर्च सर्कल लाडोवाल लुधियाना अधीन आती अलग-अलग रेंजों में रोष प्रदर्शन लगातार चल रहा है। किसी भी अधिकारी या प्रशासन द्वारा किसी तरह की कोई बातचीत यूनियन के साथ नहीं की गई।

Advertisements

जिसके रोष में यह प्रदर्शन वेतन न मिलने तक लगातार जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में रिसर्च सर्कळ प्रधान संतोख सिंह, गुरचरन सिंह उपप्रधान, नवीन कुमार महासचिव, वन मंडल होशियारपुर प्रधान पवन कुमार, चरनजीत सिंह उपप्रधान और अमित कुमार तथा अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here