Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर करें काम: अश्विनी छोटा

सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर करें काम: अश्विनी छोटा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी समिति होशियारपुर के प्रधान अशिवनी शर्मा छोटा की अध्यक्ष्ता में उनके निवास स्थान पर एक बैठक की गई। जिसमें युवा वाहिनी संगठन के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा वाहिनी समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार छोटा ने कहा कि हमारे संगठन का काम सनातन धर्म और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। क्योंकि पश्चिमी सभ्यता के बुरे प्रभाव के कारण हमारे लोग ही अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। जिससे हमारे परिवारों पर भी पश्चिमी संस्कृति का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हमारे संगठन का उदेश्य मजबूर और ज़रूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने आगे कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हम सब को मिलकर आगे आना होगा।

Advertisements

बैठक के अंत में अश्वनी कुमार छोटा ने रवि लोचन कुमार को युवा वाहिनी समिति में शामिल किया और युवा वाहिनी के सभी सदस्यों की ओर से उनको सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। रवि लोचन ने कहा कि युवा वाहिनी के साथ जुडक़र वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर उप प्रधान दीपक पुरी, अश्विनी शर्मा, कुमार साहिल वधवा, शिव पराशर, चरणजीत सेठी, राजेश वर्मा, सुखबीर सिंह मल्होत्रा, अमित गुप्ता, विकास शर्मा, विकास शर्मा एडवोकेट, मनीष शर्मा, तरसेम लाल, राकेश शारदा, परस नाथ राय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here