Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur टॉडलर्ज होम स्कूल में छोटे बच्चों ने मनाई मज़ेदार पूल पार्टी

टॉडलर्ज होम स्कूल में छोटे बच्चों ने मनाई मज़ेदार पूल पार्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गर्मी के मौसम में जब सूरज अपनी तेज़ी दिखाता है, तो ठंडे पानी का मस्ती किसे नहीं भाती। बच्चों को इसी मस्ती का आनंद दिलाने के लिए स्कूल में पूल पार्टी आयोजित की गई। बच्चे रंग-बिरंगे स्विमसूट पहनकर आए और पानी में खूब धमाल किया। पूल में पानी के खिलौने, बॉल्स और म्यूजिक के साथ बच्चों ने झूमकर मस्ती की। टीचर्स ने भी बच्चों को साथ बच्चों के साथ तालमेल बनाकर खेलों का आनंद लिया और साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा।

Advertisements

बच्चों के चेहरे की मुस्कान और ठहाकों से पूरा स्कूल खेल उठा। यह दिन बच्चों के लिए ताजगी, उत्साह और आनंद से भरपूर रहा। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन गुलाटी ने कहा कि पार्टी बच्चों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ उनके मनोबल, वैज्ञानिक औऱ शारीरिक विकास में सहायक रही। ऐसे आयोजन न केवल आनंदायक होते है, बल्कि बच्चों को सहयोग, आत्मविश्वास और अनुशासन भी सिखाते है। हम आगे भी इस प्रकार की गतिविधियों को प्रोत्साहित करते रहेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here