Wednesday, October 28, 2026
Home Latest ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 15 पुलिस...

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 15 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा एक विशेष समागम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए राज्य स्तरीय अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘उत्कृष्ट योगदान के लिए 15 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने नशे के खिलाफ जंग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 6 सब-इंस्पेक्टर और 9 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को सीसी-1 सर्टिफिकेट (प्रशंसा पत्र) प्रदान किए। प्रत्येक कर्मचारी को सम्मान के प्रतीक के तौर पर प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि इन कर्मचारियों ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ‘पहल के तहत अपनी अथक मेहनत और समर्पण से एक मिसाल कायम की है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों का साहस और दृढ़ संकल्प न केवल पूरे बल का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि अच्छे काम के लिए मिलने वाले इनाम से कर्मचारियों में अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने का जज्बा पैदा होता है। इस समागम में डीसीपी (इनवेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इनवेस्टिगेशन) जयंत पुरी, ए.डी.सी.पी. (हेड क्वार्टर) सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here