
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव बोहन में गोलियां चलने का मामला प्रकाश में आया है। जहां भतीजे ने अपने चाचा पर गोलियां चला दी। प्राप्त जानकारी मुताबक सुखवंत सिंह खेतों से वापिस आ रहे थे। इसी दौरान भतीजे ने चाचे पर 5 गोलियों चला दी। इस घटना में एक गोली उनकी कार को लगी। गणीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी देते हुए पीड़ित सुखवंत सिंह ने बताया कि यह उनका अपना भतीजा है और पहले भी वह उनकी बेटी को रिवाल्वर दिखाकर डराता रहता था। उऩ्होंनें बताया कि जब वह खेतों से लौट रहा था, तो उसने सुखवंत पर गोलियां चला दी। उन्होंनें बताया कि उसने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर दौड़कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच जारी है।












