Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh कल्याण योजनाओं की पेन्शन की अदायगी पी.एफ.एम.एस के द्वारा होगी: डॉ. बलजीत...

कल्याण योजनाओं की पेन्शन की अदायगी पी.एफ.एम.एस के द्वारा होगी: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पी.एफ.एम.एस.) के द्वारा कल्याण योजनाओं की पेन्शन की अदायगी करने वाला देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुज़ुर्ग, विधवा और बेसहारा औरतों, आश्रित बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही सामाजिक कल्याण योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब राज्य में पेन्शन की अदायगी तुरंत करने के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पी.एफ.एम.एस) लागू किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रति माह 1500 रुपए पेन्शन के रूप में वित्तीय सहायता दी जा रही है। मौजूदा समय में पंजाब राज्य में इन योजनाओं के अधीन 30.25 लाख लाभार्थियों को पेन्शन का लाभ मिल रहा है।  
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पेन्शन की राशि की तुरंत अदायगी करने के लिए पूरे पंजाब राज्य में नई व्यवस्था सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पी.एफ.एम.एस) लागू किया गया है, जिससे पेन्शन का भुगतान जल्दी होगा और अदायगी सम्बन्धी विभाग को तुरंत जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पेन्शन की अदायगी में कोई रुकावट आती है तो लाभार्थी अपनी पूरी जानकारी इस व्यवस्था के द्वारा प्राप्त कर सकता है। यह व्यवस्था पहले 7 जिलों में लागू की गई थी, जोकि सफल रही। अब पंजाब राज्य के जि़ला अधिकारियों को पेन्शन की अदायगी में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए पी.एफ.एम.एस के द्वारा पेंशन भेजने के लिए हिदायतें जारी की गई हैं।  
 डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि पूरे पंजाब में पी.एफ.एम.एस लागू होने से पेन्शन भेजने के काम में पारदर्शिता आएगी। पंजाब राज्य भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा जो 30.25 लाख लाभार्थियों को इस व्यवस्था से प्रतिमाह पेन्शन का लाभ देगा। विभाग को सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को पूरे पंजाब में लागू करने के लिए गवर्नेंस विभाग और ऐक्सिस बैंक द्वारा सहयोग दिया गया है। 

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here