
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कुछ वर्ष पहले आर सी एफ के बाहर बनी हुई झुग्गी में रहने वाले परवासी मजदूर की एक 4 वर्ष की छोटी बच्ची के साथ वही पास में ही झूगी में रहने वाले एक मजदूर ने अपनी हवस का शिकार बनाया था और साथ ही बाद में उसके गुप्त अंगों में रॉड दे दी थी और बच्ची की दोनो टांगे तोड़ दी थी। उस घटना के तुरंत बाद बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए तत्कालीन एस एस पी कपूरथला कंवरदीप कौर सामने आई थी और वही ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की ओर से भी 2 लाख रुपए इकूठा कर दिए गए थे । वहीं बच्ची के नाम पर 50 हजार रुपए की जीवन बीमा पॉलिसी एल आई सी कपूरथला से करवा कर दी गई । जिसे आज ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के चेयरमैन मंजू राणा ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में बच्ची के पिता के हवाले कर दिया। उन्होंने इस मौके पर बोलते हुए कहा की उनकी संस्था पूरे पंजाब में समाज सेवा के काम के लिए अग्रसर है तथा वह ब्लड डोनेशन कैंप , बॉडी डोनेशन कैंप तथा आंखो के दान के लिए पंजाब में वभिन्न विभिन्न स्थानों पर कैंप लगा लोगो को प्रेरित करते हैं।

उनकी संस्था इसे जरूरत मंद बच्चो के लिए हमेशा ही तत्पर रही है और आगे भी यूं ही सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा की वह उनकी संस्था सडक़ हादसे का शिकार हुए सभी लोगो मुफ्त कानूनी सहायता देने के लिए तैयार है जिसके लिए लोग उन्हे पंजाब में कही भी सेवा ले सकते हैं । वही इस मौके पर ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के प्रधान सुकेत गुप्ता एडवोकेट ने कहा संस्था के सभी मैंबर और पत्रकारों के सहयोग से ही यह कार्यसंभव हो सका और इसे कार्य कर उनकी संस्था के हर व्यक्ति को बहुत सकून मिलता है और यह कार्य निरंतर जारी रहेंगे। संस्था के वाइस प्रधान कमलदीप सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से पंजाब में समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं । इस मौके पर सेंट्रल बैंक के मैनेजर प्रदीप कुमार, अमित कुमार असिस्टेंट मैनेजर और विशाल बहल मौजूद थे ।












