Friday, October 23, 2026
Home Crime वारदात: चोरों ने उड़ाई नकदी व गहने

वारदात: चोरों ने उड़ाई नकदी व गहने

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट : पंडित जी। बीती रात चोरों ने टांडा में वार्ड नंबर छ में घर में घुस कर हज़ारों की नक़दी तथा सोने के गहने चोरी कर लिए। चोरी संबंधी जानकारी देते हुए जसकरण सिंह पुत्र मनदीप सिंह ने बताया की वे 21 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ पटियाला में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

Advertisements

जब बीती रात 12 बजे के करीब घर वापिस पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे तथा कमरे में पड़ी अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे जिसमें से चोरों ने 90 हज़ार रुपए की नकद राशि, दो तोले सोने के गहने, एक लैपटॉप, डिजीटल कैमरा व अन्य सामान चुरा लिया था। इस संबंधी टांडा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। सूचना मिलने पर ए.एस.आई. बलविंदर सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here