जिला कानूनी सेवा अथारिटी ने दशहरा पर्व पर लगाया कानूनी जागरूकता कैंप

कपूरथला, (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कानूनी सेवा अथारिटी कपूरथला ने जिला व सैशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवा अथारिटी अमरेन्द्र सिंह ग्रेवाल के दिशा निर्देशानुसार व चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवा अथारिटी कपूरथला अमनदीप कौर चाहल के नेतृत्व में दशहरा पर्व पर कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया। इस मौके एडवोकेट विकास उप्पल व एडवोकेट पवन कालिया ने हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को न केवल उनके कानूनी अधिकारों से अवगत करवाया, बल्कि उन्हें जिला कानूनी सेवा अथारिटी की और से चलाई जा रही ढेरों स्कीमों व कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।     

Advertisements

कानूनी सेवा अथारिटी के कर्मचारी कपिल देव व एचके जोशी भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कानूनी सेवा अथारिटी कपूरथला की ओर से चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी हेतू पम्फलेट व अन्य सामग्री भी वितरित की गई। एडवोकेट पवन कालिया  व एडवोकेट विकास उप्पल ने जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि जिला कानूनी सेवा अथारिटी हर वर्ग के लोगों, विशेषकर महिलाओं, बर्जुगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने को तत्पर रहती है और इसके अलावा कोई भी जिला कानूनी सेवा अथारिटी कपूरथला के फ्रंट ऑफिस में आकर अपना आवेदन देकर मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है और हर कोई जरुरतमंद को मुफ्त में वकील की सेवाएं प्रदान की जाती है। इसके अलावा सब डिवीजन कोर्ट सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा व भुलत्थ में भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि अगली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर 2022 को किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here