Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर के निवास स्थान पर पधारे श्री हनुमान जी...

पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर के निवास स्थान पर पधारे श्री हनुमान जी के स्वरुप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दशहरा पर्व के मौके पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्री हनुमान जी के स्वरुप सजाए गए हैं। पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर के पौत्रे ने भी 40 दिन का उपवास करने उपरांत श्री हनुमान जी का स्वरुप धारण किया।

Advertisements

इस दौरान श्री धीर के घर पहुंचने श्री हनुमान जी के स्वरुप का धीर परिवार ने स्वागत किया और पूजन एवं आरती उपरांत भंडारा लगाया। इस मौके पर अमेरिका से पहुंचे अशोक बैद्य ने भी श्री हनुमान जी के स्वरुप के दर्शन किए और कहा कि उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि वह भी होशियारपुर का दशहरा एवं श्री हनुमान जी के स्वरुप देख पाए। इस मौके पर विनोद सोनी, अनीश जैन, पपल धीर, शाम धीर, राधा रानी, तृप्ता धीर, रोहित विज, राज कुमार सूद आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here