Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh लोक निर्माण मंत्री ने तरस के आधार पर 15 उम्मीदवारों को सौंपे...

लोक निर्माण मंत्री ने तरस के आधार पर 15 उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र


चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)।
लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने आज लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू. डी.) में 15 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। यह नौकरियाँ तरस के आधार पर ग्रेड-3 और ग्रेड-4 के पदों के लिए दीं गई हैं। मंत्री ने नये भर्ती हुए उम्मीदवारों को बधाई देते हुये उनको राज्य के लोगों की पूरी तनदेही और इमानदारी के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
मंत्री को इस संबंधी अवगत करवाने कि कुछ उम्मीदवार अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं, उन्होंने उम्मीदवारों को आगे अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए भी प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को रोज़गार मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि 201 जूनियर इंजनियर (सिवल), 184 जूनियर क्राफ्टसमैन और 18 जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रिकल) समेत कम से कम 403 मुलाजिमों की भर्ती की प्रक्रिया मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही उनको नियुक्ति पत्र सौंपने जा रही है।
ज़िक्रयोग्य है कि लोक निर्माण मंत्री हर

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here