Friday, October 23, 2026
Home Latest दीवाली से पहले लग सकता है कांग्रेस पार्टी को झटका

दीवाली से पहले लग सकता है कांग्रेस पार्टी को झटका

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कपूरथला की सियासत में आजकल रोज कोई न कोई धमाके हो रहे है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवाली के पहले ही एक बहुत बड़ा धमाका कांग्रेस पार्टी में हो सकता है एक नामी चेहरा, समाज सेवक, सीनियर कांग्रेसी नेता छोड़ सकता है कांग्रेस, इस दीवाली से पहले लग सकता है कांग्रेस पार्टी को झटका। बहुत समय से कपूरथला शहर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले, साफ सुथरी छवि के मालिक, कर्मठ युवा, समाज सेवक बहुत कम समय में कपूरथला के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले एक ऐसे युवा नेता जो कांग्रेस में पिछले कई सालों से काम कर रहे थे वह बहुत जल्दी कांग्रेस पार्टी को छोडक़र किसी और पार्टी में जा सकते हैं।

Advertisements

यह बात सूत्रों से पता लगी है इससे कांग्रेस पार्टी को एक बहुत बड़ा नुकसान होगा और कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी टूटने जैसा प्रहार होगा यह युवा नेता पिछले लंबे समय से लोगों का हरमन प्यारा है व् लोगों में ईमानदारी और अपने काम के लिए मशहूर है व अपने तेज तर्रार स्वभाव के लिए जाने जाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here