भगवान वाल्मीकि सभा व भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति ने शोभायात्रा के सफल आयोजन पर जताया जिला प्रशासन का आभार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस पर भगवान वाल्मीकि सभा होशियारपुर व भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति होशियारपुर द्वारा प्रैसवार्ता की गई। जिसमें जिला प्रधान मनोज कनेडी व विकास हंस ने करुणा सागर भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस की सभी को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने जिलाधीश संदीप हंस, एसएसपी सरताज सिंह चाहल का धन्यवाद किया। इस मौके पर मनोज कनेडी व विकास हंस ने कहा कि लंबे समय के बाद प्रशासन का रोल बहुत ही प्रशंसनीय था। दोनों प्रधानों ने शहर निवासियों, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों का तह दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। शोभायात्रा में लंगर की सेवा करने वाली संस्थाओं का भी धन्यवाद किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर तरसेम आदिया, लाल चंद भट्टी, तरसेम लाल हंस, सुरिंदर दीवान, दर्शन सिद्धू, बलविंदर फरवाहा, गुरदास, राम बिट्टा, विपन, रिशू आदिया, मनी फरवाहा, एसएम सिद्धू, मनू हंस, कमल भट्टी, राकेश सिधू, अनिल भट्टी, मनु आदिया, रजत आदिया, साहिल आदिया, लव आदिया, पार्षद नवाब, मेअंश, नाथी पहलवान, मनीश भट्टी, नोनू रोहीनीश आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here