Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाटक मुकाबलों में चौहाल पहले स्थान पर

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाटक मुकाबलों में चौहाल पहले स्थान पर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : गुरजीत सोनू। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से करवाए जा रहे क्षेत्रिय मुकाबलों के तहत आज लवली यूनिवर्सिटी जालंधर में हुए नाटक मुकाबलों में सरकारी सीनीयर सैकेंडरी स्कूल चौहाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन मुकाबलों में 11 टीमों ने भाग लिया। चौहाल स्कूल की तरफ से पेश किए गए नाटक मैं भगत सिंह हां में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेहा, शरणजीत, संगम, आशू, नरायाण, सौरभ, अभिषेक, राहुल, गुलशन, अंकुश, गुरजिंदर सिंह व हरजीत ने अपने किरदार से उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नाटक का निर्देशन स्कूल के हिंदी अध्यापक अंकुर शर्मा ने किया।

Advertisements

विजेताओं को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने पुरस्कृत किया। स्कूल प्रिंसीपल इंदिरा रानी, लैक्चरार संदीर सूद, नरेश वशिष्ट, अशोक कालिया, लवजिंदर सिंह, पूनम विर्दी, सुनीता व कंवलदीप कौर ने इस उपलब्धी के लिए टीम के सदस्यों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here