प्रदेश अध्यक्ष रीना जेतली का होशियारपुर पहुंचने पर मीनू सेठी की अगुवाई में किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा जिला महिला मोर्चा होशियारपुर मीनू सेठी ने नवनियुक्त पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना जेतली का होशियारपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। रीना जेतली बहुत ही कर्मष्ठ एवं मेहनती कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची है। वह पी.एस.एफ.डी.सी.एल की चेयरपर्सन की भूमिका अदा कर चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला इकाई तथा महिला पार्षदों ने नई राज्य अध्यक्ष की बारी-बारी से स्वागत किया। रीना जेतली ने अपने भाषण में कहा कि औरतों को अपने अधिकारों के लिए अपने हक के लिए आगे आना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने बहुत ही संक्षेप में भ्रूण हत्या एवं बलात्कार जैसी सामाजिक बुराईयों के ऊपर चोट की तथा इसके खिलफ जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को उचित सम्मान एवं गौरवशाली दर्जा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई है जो महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में सकारात्मक कदम है।

इस अवसर पर पार्षद कविता परमार, नरिंदर कौर, सविता सूद, सुनीता दुआ, रीना, नीति तलवाड़ एवं बिंदू सूद, तृष्ला देवी, सुषमा सेतिया, चंचला देवी, किरन सैनी, गुरदेव, संदीप कौर, आदर्श, कपिला, मंजू सैनी, अर्चना जैन, दविंदर सूरी, सतनाम कौर, पूनम खोसला, पूजा वशिष्ट, हरभजन बोदल, कुलविंदर कौर, कुलवंत कौर, स्वर्ण कौर, सुरिंदर कौर, रजनी सैनी, आशा, कमलेश कुमारी, नारू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here