Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur धान की पराली को आग न लगाकर वातावरण को प्रदूषित होने से...

धान की पराली को आग न लगाकर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं किसान: कैबिनेट मंत्री जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट): गुरजीत सोनू। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्म शंकर जिंपा ने किसानो को अपील करते हुए कहा कि वे धान की पराली को आग न लगाए ताकि वातावरण दूषित को दूषित होने से बचाया जा सके। वे आज पंजाब सरकार के कृषि विभाग की ओर से आत्मा स्कीम के अंतर्गत अलग-अलग कृषि तकनीकों के बारे में किसानों को नई तकनीके देने के उद्देेश्य से स्थानीय कृषि भवन में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।

Advertisements

किसान मेले में किसानों को नई कृषि तकनीकों से करवाया परिचित, कहा, किसानों के धान की फसल की समय पर की जाएगी अदायगी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पराली को जलाने से रोकने के लिए पंजाब सरकार की ओर से गांवों में नोडल अधिकारी व उनकी सहायता के लिए कोआर्डिनेटर अधिकारी लगाए गए हैं जो कि किसानों को फसलों के अवशेषों को आग लगाने से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक कर रहे हैं और इस संंबंधी किसानों को साहित्य, गांवों के धार्मिक स्थानों पर मुनियादी व गांवों के स्कूलों में जागरुकता रैलियों के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की फसल सरकार की ओर से खरीदने के सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं व इस फसल की अदायगी समय पर की जाएगी। इस कैंप में उन्होंने जिले के अलग-अलग ब्लाकों के पराली को आग न लगाने वाले 10 किसानों को सम्मानित किया।

धान की पराली को आग न लगाने वाले 10 किसानों का किया सम्मान, कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र

कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी गुरदेव सिंह ने कृषि विभाग की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला व किसानों को अपील कि वे फसलों के अवशेषों के योग्य प्रबंधन करने में कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से मुहैया करवाई गई खेती मशीनों का पूरा लाभ उठाने व किसान भूमि परीक्षण के आधार पर प्राप्त किए भूूमि स्वास्थ्य कार्ड अनुसार ही खादों का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि किसानों को इस वर्ष गेहूं का बीज 1000 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी के हिसाब से मुहैया करवाया जाएगा। इस लिए किसान भाई 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक प्रार्थना पत्र संबंधित ब्लाक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि कृषि इनपुट की क्वालिटी किसानों तक पहुंचाने के लिए इन इनपुट्स के समय-समय पर विभाग की ओर से सैंपल भरे जाते हैं। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि आज के कृषि युग में किसानों को ग्रुपों, सोसायटियां बना कर खेती करनी चाहिए ताकि फालतू खर्चों के बोझ से बचा जा सके। कैंप के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला सचिव जसपाल सिंह चेची के अलावा जिले के समूह कृषि अधिकारी व कर्मचारी, कृषि विज्ञान केंद्र से डा. मनिंदर सिंह बैंस व उनकी टीम के साथ-साथ जिले के अलग-अलग गांवों से भारी गिनती में किसानों ने शमूलियत की। कैंप में अलग-अलग सैल्फ हैल्प ग्रुपों, विभागों की प्रदर्शनी स्टाल भी लगाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here