Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य टाउनशिप विकास बोर्ड का पुनर्गठन

पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य टाउनशिप विकास बोर्ड का पुनर्गठन


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) :
पंजाब सरकार ने पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य टाउनशिप विकास बोर्ड का पुनर्गठन करके मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसका चेयरमैन जबकि राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा को सीनियर उप चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुये एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन अनुसार पटियाला और पूर्वी पंजाब राज्य टाउनशिप विकास बोर्ड के सभी अधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति तीन सालों के लिए की गई है। इस बोर्ड में राजपुरा से विधायक नीना मित्तल को उप चेयरपरसन जबकि ऋतेष बांसल, गुरवीर सिंह सराओ, सुमित बख्शी और जतिन्दर वर्मा को मैंबर नियुक्त किया गया है।

Advertisements


प्रवक्ता अनुसार सरकारी सदस्यों में वित्त कमिशनर पंजाब और डिप्टी कमिशनर पटियाला को लिया गया है जबकि एस. डी. एम. राजपुरा इस बोर्ड के प्रबंधक लगाये गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here