मान सरकार अमृतसर शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए ख़र्चेगी 5 करोड़ रुपए टैंडर माँगे: डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अमृतसर शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी। इस सम्बन्धी टैंडर माँग लिए गए हैं।यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने और स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई के लिए बढिय़ा माहौल देने के उद्देश्य से अमृतसर शहर की पार्कों और स्कूलों के सौन्दर्यीकरण पर 5 करोड़ का खर्चा करने का फ़ैसला लिया है। डा. निज्जर ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा अमृतसर शहर के दक्षिणी हलके के 6 वार्डों के 15 पार्कों का पुनर विकास और सौन्दर्यीकरण करने के लिए 1,51,81,000 रुपए ख़र्च किए जाएंगे, जिससे अमृतसर शहर के निवासियों को साफ़-सुथरा वातावरण मिलेगा और लोगों को अपनी सेहत ठीक रखने के लिए सैर करने के लिए भी बढिय़ा सुविधा मिलेगी।  
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि इसी तरह अमृतसर शहर के दक्षिणी हलके के 6 अलग-अलग स्कूलों का नवीनीकरण और सौन्दर्यीकरण करने के लिए 3,59,78,000 रुपए का ख़र्चे जाएंगे, जिससे अमृतसर के दक्षिणी हलके के स्कूल के बच्चों को पढ़ाई करने के लिए बढिय़ा वातावरण उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा इन पार्कों के पुन: विकास और स्कूलों के नवीनीकरण के लिए स्थानीय निकाय विभाग द्वारा वैबसाईट www.eproc.punjab.gov.in पर पहले ही टैंडर ई-पब्लिश कर दिए गए हैं। इन कार्यों के लिए बिड जमा करवाने की अंतिम तारीख़ 22 नवंबर 2022 बाद दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त बिड्स इसी तारीख़ को बाद दोपहर 4 बजे खोली जाएगी। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सम्बन्धित कार्यों को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के अनुसार मुकम्मल करना सुनिश्चित बनाया जाए।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here