आजाद किसान कमेटी ने गांव मोना में हरबंस संघा के नेतृत्व में ’विजय दिवस’ मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आजाद किसान कमेटी, पंजाब द्वारा संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान आंदोलन की जीत की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह गांवों में कार्यक्रम आयोजित करने का प्रोग्राम बनाया गया था। उसी कड़ी में आज 20 नवंबर 2022 को गांव मोना में सरदार हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व में ’विजय दिवस’ मनाया गया। गांव के गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब जी के भोग और कीर्तन के साथ कार्यक्रम मनाया गया तथा परमात्मा के आगे अरदास की गई की आने वाले संघर्षों में किसानों को जीत प्राप्त हो। इसके बाद संगठन के महासचिव श्री हरबंस सिंह संघा ने अपने विचार प्रगट किए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मांगी गई मांगों के बारे में टाल मटोल किया जा रहा है और किसान संगठनों द्वारा एम.एस.पी. संबंधि कमेटी को रद्द कर दिया है। इस कमेटी से किसानों का कोई भला नहीं होने वाला नहीं है।

Advertisements

उन्होंने किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और 60 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक किसान को पेंशन देने की मांग की। श्री संघा ने अधिक से अधिक किसानों से 26 नवंबर को ’चंडीगढ़ चलो’ आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर जसविंदर सिंह जोग राज, जसवीर सिंह, हरजिंदर सिंह, जगदीश सिंह डिहाना भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, योग राज, जसवीर सिंह, हरजिंदर सिंह, जगदीश सिंह दिहाना, गांव मोना से अमनदीप संघा, शाम सिंह, सोनू, सुरिंद्र सिंह, सर्बजीत सिंह बैस, कमलदीप सिंह, हरमन सिंह संघा, तरसेम सिंह, अजमेर सिंह गांव काहरी-साहरी से सुखपाल सिंह, बलविंदर सिंह, रघविंदर सिंह, जोगा सिंह बलजीत सिंह और गांव मोना खुर्द से चरण सिंह, सुरिंदर सिंह वरिंदर सिंह और सुखजिंदर सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here