Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान होंगे दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘पंजाब...

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान होंगे दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘पंजाब दिवस’ समारोह के मुख्य मेहमान  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम एवं शिकायत निवारण कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 के दौरान 25 नवंबर को होने वाले ‘पंजाब दिवस’ समारोह के मुख्य मेहमान होंगे। पंजाब कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा इस अवसर पर पंजाब पैविलियन का उद्घाटन किया जायेगा,

Advertisements

सूफ़ी संगीत के लिए जानी जातीं नूराँ सिस्टर्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

जहाँ अलग-अलग विभागों और संस्थानों जैसे मार्कफैड, वेरका, पी.एस.आई.ई.सी-इनवैस्ट पंजाब, पंजाब पर्यटन विभाग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना द्वारा पंजाब की विरासत, संस्कृति, औद्योगिक विकास, कृषि नवाचारों और हस्तकला की वस्तुएँ दिखाई जा रही हैं। इस साल के व्यापार मेले का विषय ‘‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’’ है।  
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन स्टॉलों पर तैनात विभागीय अधिकारी पंजाब पैविलियन में आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रगतिशील और लोक-हित में उठाए जा रहे कदमों संबंधी जानकारी देंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि सूफ़ी संगीत के लिए जानी जातीं नूराँ सिस्टर्स द्वारा ‘पंजाब दिवस’ के समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here