Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur गांव बस्सी वजीद मोड़ में रेहड़ी पर शराब पिलाने पर व्यक्ति के...

गांव बस्सी वजीद मोड़ में रेहड़ी पर शराब पिलाने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाना(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। थाना हरियाना पुलिस द्वारा रेहड़ी पर शराब पिलाने पर 1 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को मुखबिर ने सूचित किया कि बलविंदर कुमार पुत्र रूढ़ चंद वासी गांव फतेहपुर थाना हरियाना जो कि गांव बस्सी वजीद मोड़ पर रेहड़ी पर मीट फ्राई करके बेचने का काम करता है व इसकी आड़ में वह सरकार द्वारा लाइसैंस प्राप्त किए बिना ही लोगों को रेहड़ी पर शराब पिलाता है।

Advertisements

पुलिस द्वारा उक्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने उक्त रेहड़ी पर रेड की तो 2-3 व्यक्ति बैंच पर बैठे शराब पी रहे थे जो पुलिस पार्टी को आते देख अंधेरे का फायदा लेकर फरार होने में कामयाब हो गए व रेहड़ी मालिक मोके पर काबू आ गया पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बलविंदर कुमार पुत्र रूढ़ चंद वासी गांव फतेहपुर बताया,थाना हरियाना पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here