अदालत में चालान पेश करने के नाम पर 5 हजार की रिश्वत लेता एएसआई काबू, विजीलैंस ने की कार्यवाही

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान आज एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) कुलविन्दर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि थाना डिविजऩ नं. 6, लुधियाना शहर में तैनात मुलजिम ए.एस.आई. कुलविन्दर सिंह (नं. 2788/लुधियाना) को गुरप्रीत सिंह निवासी सतजोत नगर, धांदरा, जि़ला लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  

Advertisements

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी उसकी भाँजी के विरुद्ध दर्ज पुलिस केस सम्बन्धी अदालत में चालान पेश करने के बदले 5,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।  प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त ए.एस.आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो थाना, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here