
चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के समूह सरकारी/निजी प्राईमरी, हाई और सेकंडरी स्कूलों में 23 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को चार साहिबज़ादों की शहादत और गरिमापूर्ण याद को समर्पित समारोह करवाने का फ़ैसला लिया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबज़ादों की अतुलनीय शहादत को समर्पित दुनिया भर में बसने वाले पंजाबियों और ख़ासकर सिख संगतों द्वारा 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शहादत सप्ताह के रूप में बहुत श्रद्धा भावना से मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि राज्य के सभी स्कूलों में चार साहिबज़ादों की शहादत को समर्पित समारोह पहली बार करवाए जा रहे हैं, जिससे स्कूली विद्यार्थी साहिबज़ादों की शहादत संबंधी अच्छी तरह से अवगत हो सकें। इस सम्बन्धी करवाए जाने वाले समारोह संबंधी जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि 23 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को स्कूलों में सुबह की सभा के बाद 9:20 से 10:20 तक विद्यार्थियों द्वारा शहादत सप्ताह से सम्बन्धित कविता/गीत/शबद/वार गायन मुकाबले करवाए जाएंगे। 10:20 से 11:00 बजे तक शहादत शौर्यगाथा और गुरू गोबिन्द सिंह जी के परिवार से बिछडऩे से सम्बन्धित भाषण/ शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और 11:00 से 11:30 बजे तक स्कूल प्रमुख/ स्टाफ/ अध्यापकों द्वारा शहादत सप्ताह से सम्बन्धित विशेष शैक्षिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इन मुकाबलों के दौरान स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर भी कोई अन्य गतिविधि करवा सकते हैं, जिससे साहिबज़ादों की याद और शहादत से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जा सकती हो। स. बैंस ने कहा साहिबज़ादों की अतुलनीय शहादत की मिसाल दुनिया के इतिहास में और कहीं नहीं मिलती एवं इस प्रयास से स्कूलों के विद्यार्थी इस महान ऐतिहासिक शौर्यगाथा से अवगत होंगे।












