Monday, October 19, 2026
Home Latest पाकिस्तान तो दिवालिया हो रहा है और उनके नेता भी दिवालियापन का...

पाकिस्तान तो दिवालिया हो रहा है और उनके नेता भी दिवालियापन का शिकार हो रहे हैं:रिंपी शर्मा 

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भाजपा जिला सचिव रिंपी शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान को उनकी घटिया मानसिकता के शिकार हो गए हैं पाकिस्तान तो पहले ही बदनाम हो चुका है उनके नेता इसे आगे बढ़कर विषय में अपना पागलपन दिखा रहे हैं। घटिया लोगों की पहचान उनकी नियत बता देती है ऐसे कुछ घटिया लोगों में पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो हैं, दोस्त बनकर जो धोखा दे उस से बड़ा कोई दुश्मन नहीं होता यही पाकिस्तान की और उसके राजनेताओं की हकीकत है, रिंपी शर्मा ने कहा लिबास कितना भी कीमती हो घटिया किरदार को छुपा नहीं सकता, जो अपने देश को नहीं बचा पा रहे जो पाकिस्तान का दिवालियापन देख कर भी पाकिस्तान की भुखमरी देखकर भी अपने मुल्क का बुरा चाहते हैं वह दिवालियापन दिमाग से भी हो चुके हैं, भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता इस बयान की नदियां करता है। रिंपी शर्मा ने कहा पाकिस्तान 1971 को भूल गया है।

Advertisements

जिसने 16 दिसंबर 1971 के दिन 90 हजार सैनिकों को भारतीय सेना के आगे सरेंडर किया था, बिलावल भुट्टो के देश में आतंकी जो ताकतें हैं। जो मास्टरमाइंड है उनके बारे में कुछ बोलना चाहिए, जो पाकिस्तान में फेल हो गए वह हिंदुस्तान के बारे में क्या बोलेंगे हमारे प्रधानमंत्री पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। आज भारत की इकोनामी विश्व के चुनिंदा देशों में पहुंच चुकी है। रिंपी शर्मा ने कहा बिलावल भुट्टो को अपने बुजुर्गों से कुछ सीखना चाहिए क्योंकि इनके बुजुर्ग कई बार हिंदुस्तान से मार खा चुके हैं। हमारे प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सर्वे करा लो पाकिस्तान की जनता प्रधानमंत्री मोदी की मुरीद है तुम लोगों ने बाप दादा की विरासत सियासत संभाली है, लेकिन देश को कंगाल करके छोड़ा है। खुद तो आज की जिंदगी जीते हो और पाकिस्तान की जनता भूखमरी का शिकार हो रही है। बिलावल भुट्टो पाकिस्तान मैं भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी जी का इतना खौफ है कि राजनेता और पाकिस्तानी सेना मोदी का नाम सुनते ही चूहे की तरह बिल में छुप जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here