भारत जोड़ो यात्रा से उड़े विरोधियों के होश: निर्मल कैड़ा/हैप्पी सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब कांग्रेस सेवा दल की एक विशेष बैठक चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन में पंजाब प्रधान निर्मल कैड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विशेष तौर पर अशोक सूद हैप्पी सचिव पंजाब भी पहुंचे। इस बैठक में आगामी दिनों में पंजाब पहुंचने वाली राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारियों की रूप रेखा के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रधान निर्मल कैड़ा ने आए हुए सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई।

Advertisements

इस संबंध में सचिव पंजाब हैप्पू सूद ने कहा कि राहुल गांधी जी की इस यात्रा में विरोधियों के होश उड़ गए है तथा इससे वह बुरी तरह घबरा गए है तभी वह कोई न कोई बहाना बनाकर यात्रा को रोकना चाहते हैं। हैप्पी सूद ने कहा कि इस यात्रा को लोगों का भारी उत्साह मिल रहा है तथा हर राज्य जैसे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में हजारों की तादाद इस बात का परिणाम है कि लोग कांग्रेस से कितना प्यार करते हैं तथा केंद्र में कांग्रेस की सरकार देखना चाहते है। इस अवसर पर तिलक राज सोनू, मोहन सिंह, विंदिया, सोनिया ककड़, पूर्ण सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here