Wednesday, October 21, 2026
Home Crime अज्जोवाल में शिक्षा विभाग की इमारत से चोरी करके भाग रहे चोरों...

अज्जोवाल में शिक्षा विभाग की इमारत से चोरी करके भाग रहे चोरों को लोगों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव अज्जोवाल में नहर के समीप उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब वहां स्थित शिक्षा विभाग के ट्रिनंग सैंटर से तीन चोर लोहे का सामान लेकर भाग रहे थे और उन्हें लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और थाना सदर के हवाले किया।

Advertisements

जानकारी अनुसार लोगों ने तीन लोगों को इमारत से कुछ चोरी करके ले जाते देखा और इसकी सूचना दूसरे लोगों को दी। इसके बाद उन्होंने चोरों को नहर के समीप काबू कर लिया और उन्हें थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here