Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh पंजाब में जल्द ही शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा : जौड़ामाजरा

पंजाब में जल्द ही शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा : जौड़ामाजरा

चंडीगढ़ः (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब की स्वास्थ्य संस्थाओं के कामकाज में सुधार लाने और डाक्टरी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य भर की स्वास्थ्य संस्थाओं में दीं जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लेने के मद्देनज़र औचक निरीक्षण मुहिम शुरू की।

Advertisements

अपनी किस्म के ऐसे पहले दौरे के मौके पर उन्होंने मोहाली में लीवर सर्ज़री के लिए जल्द कार्यशील होने वाले पंजाब इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बायिलरी साइंसज़ के कामों का निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने पहल के आधार पर काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए और 50 बिस्तरों वाले इस सुपर-स्पैशलिटी अस्पताल को जल्द शुरू करने का भरोसा दिया। जो न केवल जिगर और बिलीरी रोगों के निदान और प्रबंधन के लिए सैंटर आफ एकसीलैंस साबित होगा बल्कि हैपेटो-बिलरी साईंस के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण और अनुसंधान प्रदान करेगा।

जौड़ामाजरा ने उम्मीद जतायी कि यह प्रोजैक्ट लोगों को सस्ती दरों पर मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सफल होगा और पंजाब के लिए स्वास्थ्य-बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाला बड़ा प्रोजैक्ट सिद्ध होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली यह सरकार लोगों की भलाई के लिए पूरी तनदेही से काम कर रही है और लोगों को सेवाएं प्रदान करने में किसी किस्म की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरे भविष्य में भी जारी रहेंगे और वह किसी भी स्वास्थ्य संस्था का अचानक दौरा कर सकते हैं जिससे आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर लोगों के सपने जल्दी ही पूरे हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here