भाजपा नेता शाम सुंदर अग्रवाल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला से की मुलाकात 

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला से फगवाड़ा में मुलाकात कर जिले में भाजपा की गतिविधिओ और मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल एवं भाजपा नेता गोरा गिल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विजय सांपला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से अलग है,तो उसका मुख्य कारण हमारे कार्यकर्ता के अंदर मौजूद कार्यकर्ता भाव है,जो हमेशा विद्यमान होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक अपनी कार्यपद्धति है और उसी के आधार पर हमारा काम नीचे तक पहुँचता है।सांपला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और संगठन की मजबूती से सरकार बनती है। 2024 के लोक सभा चुनावो हम प्रदेश की सभी 13 सीटों पर विजयश्री का पताका लहराएंगे,तो बूथ और मंडल स्तर के उन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत होगा, जिन्होंने पार्टी के लिए अपने आप को समर्पित किया है।अगर देश के ज्यादातर प्रदेशो में अगर हमारी सरकार है, तो कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की मजबूती के कारण ही यह संभव हुआ है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमारा मंडल सर्वव्यापी ओर सर्वस्पर्शी हो,इसके लिए आवश्यक है कि इसमें सभी का समावेश हो।उन्होंने कहा कि जनसंघ के कार्यकर्ताओं के संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही आज भारत ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा संगठन भारतीय जनता पार्टी बन गया है। उन्होंने कहा कि भजपा के कार्यकर्ता जनसंघ के समय से अपनी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है,तो यह कई कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है।शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार,जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है।भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है: भारत के सांस्कृतिक मूल्य,हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है भारत माता की जय।

भारत का अर्थ है अपना देश। देश जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है और जिसे प्रकृति ने एक अखंड भूभाग के रूप में हमें दिया है।यह हमारी माता है और हम सभी भारतवासी उसकी संतान हैं। एक मां की संतान होने के नाते सभी भारतवासी सहोदर यानि भाई-बहन हैं। भारत माता कहने से एक भूमि और एक जन के साथ हमारी एक संस्कृति का भी ध्यान बना रहता है। इस माता की जय में हमारा संकल्प घोषित होता है और परम वैभव में है मां की सभी संतानों का सुख और अपनी संस्कृति के आधार पर विश्व में शांति व सौख्य की स्थापना।यही है भारत माता की जय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here