
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाबी फिल्मों की मेकअप अर्टिस्ट गीत बराड़ की हत्या से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गीता का शव मंगलवार रात को राजपुरा टाउन के स्टार एनक्लेव कालोनी के पास मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। जांच में सामने आया था कि गीता को नजदीक से तीन गोलियां मारी गई थी। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए इस केस में कैमरामैन मनजीत थिंद को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।


जानकारी अनुसार गीता मूल रुप से मोगा की निवासी थी तथा कुछ समय से चंडीगढ़ में रह रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि मंगलवार शाम को उसे किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ देखा गया था तथा इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे उसका फोन बंद हो गया था। इस उपरांत उसका शव मिलने का समाचार मिला था।

पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर काम करते हुए कैमरामैन मनजीत थिंद को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।













