Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur डीएवी स्कूल की ग्राउंड में सिद्धार्थ क्रिकेट अकादमी ने करवाया गया पहला...

डीएवी स्कूल की ग्राउंड में सिद्धार्थ क्रिकेट अकादमी ने करवाया गया पहला बसंत वैद्य मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामैंट

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सिद्धार्थ क्रिकेट अकादमी की तरफ से पहला बसंत वैद्य मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामैंट डीएवी स्कूल की ग्राउंड में करवाया गया। आज इस टूर्नामैंट के दो मैच हुए। पहले मैच का मुकाबला अपूर्व-11 व शशि-11 के बीच खेला गया। टूर्नामैंट में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपूर्व-11 ने 20 ओवरों में 225 रन बनाए जिसमें वरविंदर बब्बी ने 130 व शुभम ने 55 रन बनाए। जवाब में शशि-11 210 रन पर सिमट गई। जिसमें सूरज ने अविजित 82 रन बनाए। इस मैच के दौरान मैच ऑफ दा मैच बन्नी रहे। आज दूसरा मैच सिद्धार्थ क्रिकेट अकादमी व एससीसी-11 के बीच खेला गया।

Advertisements

जिसमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते सिद्धार्थ अकादमी ने एससीसी-11 को 16 ओवरों में 106 रन दिए। जिसमें स्नेहल ने 4 विकेट और राहुल अग्रवाल ने 3 तथा पारस ने 2 खिलाडिय़ों को आऊट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिद्धार्थ अकाडमी ने मात्र 9 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया जिसमें गुरविंदर ने 30 गेंदों में शानदार 72 रन बनाए। इस मौके पर साहिल व गुरविंदर को मैन ऑफ दा मैच दिया गया। आज के मुख्य आकर्षण विजय गट्टा जी का जन्मदिन था और आज के मुख्यातिथि अजय गिल गौरी रहे। इस अवसर पर नीरज सूद, विनोद कुमार, अरुण गुप्ता, पाली भट्टी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here