राहुल गांधी दिशाहीन, उनके पास देशहित में कोई पॉलिसी नहीं: एडवोकेट बलजीत

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एडवोकेट बलजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें उन्होंने  राहुल गांधी की यात्रा को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी गुम हो चुकी सियासी जमीन को तलाशने के लिए ऐसे स्टंट कह रही है । उन्होंने कहा कि  भारत को ना कोई पहले तोड़ सका है, ना ही आज और ना ही आगे  तोड़  सकता है, इसीलिए भारत जोड़ो यात्रा का कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले खुद अपने साथ साफ-सुथरे नेताओं को जोड़ना चाहिए और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

Advertisements

राहुल गांधी दिशाहीन है उनके पास कोई भी देश के हित के लिए पॉलिसी नहीं है। एडवोकेट बलजीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की दादी  इंदिरा गांधी ने  दरबार साहिब पर हमला करवाया था और सिखों का  नरसंहार करवाया था। जिसे पंजाब के लोग कभी भूल नहीं सकते, और कांग्रेस को पंजाब के लोग मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अपनी कांग्रेस की सरकार  के समय 2 जी एवं 3 जी स्पेक्ट्रम एवं कोल घोटाले हुए हैं। वह कारपोरेट घरानों को  11 लाख करोड़ का कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार पर कार्रवाई करवाने के लिए क्यों मोर्चा नहीं खोल रहे। इसलिए इनकी नीति और नीयत दोनों ही ठीक नहीं है। इस मौके एडवोकेट बलजीत सिंह के साथ एडवोकेट राकेश, एडवोकेट राजेश चौधरी, एडवोकेट मानव गेरा, एडवोकेट राहुल, एडवोकेट रछपाल सिंह कलसां, एडवोकेट विनम्र सिंह छिब्बर अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here