मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब का हो रहा सर्वपक्षीय विकास:प्रो. जीएस मुल्तानी

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। भगवंत सिंह मान सीएम पंजाब के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के द्वारा सरकार पंजाब में सर्व पक्षीय विकास करवाया रही है। लोगों की सेहत सुविधाओं को देखते हुए लगातार मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं। इसी के चलते विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज प्रो. जीएस मुल्तानी द्वारा क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता के तहत  गांव चनौर में  मोहल्ला क्लीनिक जल्द लोगों को सुपुर्द किया जाएगा। जिसका कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

Advertisements

इन बातों का प्रकटावा  ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत सिंह छन्नी ने किया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मुकेरियां के ग्राम चनौर में 31 जनवरी को जन शिकायत निवारण शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें 28 विभिन्न विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंच रहे हैं, जिसका मौके पर समाधान किया जाएगा। क्षेत्र के  सभी लोगों से अनुरोध है 31 जनवरी को ग्राम चनौर पहुंचकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराएं। इस मौके  गुरप्रीत सिंह गोपी चनौर, गुरजीवन सिंह कौलपुर, बलविंदर सिंह चनौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here