Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur पठानकोट में हो रही राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के...

पठानकोट में हो रही राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए मुकेरियां से कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़)। पठानकोट में हो रही राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए मुकेरियां से पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुमार के निवास स्थान से पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मुकेरियां एवं नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष सचिन समियाल एवं अशवनी कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। इस मौके सचिन समियाल, तरसेम मन्हास ,अशवनी कुमार आदि ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का आज पंजाब में अंतिम दिन है। पठानकोट में आज विशाल रैली का आयोजन हो रहा है जिसे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आज 125 दिन में पहुंच चुकी है। देश के अन्य राज्यों की तरह इस यात्रा को पंजाब के लोगो ने अथाह प्यार व भरपूर समर्थन दिया है। पुरे देश के लोगो की नजर इस यात्रा पर है। इस समय देश में महंगाई ,बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। भाजपा ने देश में नफरत का माहौल बना रखा है जबकि इस यात्रा के दौरान उन राहुल गांधी लोगों में महौब्ब्त बांट रहे है और एकता का संदेश दे रहे है। उन्होने कहा कि इस यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हों रहे है जो इस यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा का रूप दे रहे है।

Advertisements

वहीं देश की एकता व भाईचारा ही राहुल गांधी का उद्देश्य है। राहुल गांधी द्वारा कश्मीर तक चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा द्वारा तोड़े गए देश को जोडऩे का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जहां-जहां से गुजर रही है वहां हर धर्म प्रत्येक जाति के लोग राहुल गांधी से स्नेह कर रहे हैं जो कांग्रेस सरकार को स्पष्ट रूप से मिल रहे भारी समर्थन को दर्शाता है।इस समय महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुरशरण कौर, पी पी सी सी सदस्य दविंदर महाजन,पार्षद हरमिंदर कौर, पार्षद शेर सिंह शेरा, डा. विजय मन्हास ,सोनू मुसाहिब पुर ,कश्मीर सिंह ,राकेश कुमार, विजय सिंह, मलकीत सिंह, गुरविंदर सिंह, बलवीर सिंह, परषोतम सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here