मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़)। सेंट्रल इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सेंटर जालंधर की ओर से मुकेरियां के गांव बोहडां सनियाल में आज बुधवार को एक सैमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. हरतरन पाल सिंह रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर खेती-बाड़ी विभाग ने बताया कि गांव बोहडां सनियाल में सी.पी.आई.एम.सी. सेंटर जालंधर के इंचार्ज पीसी भारद्वाज के नेतृत्व में सैमिनार लगाया जाएगा।
जिसमें किसानों को एग्रीकल्चर बागवानी फल एवं सब्जियां के मित्र एवं दुश्मन कीड़ों के बारे में बताया जाएगा और कैसे कीटनाशक दवाईयों का कम प्रयोग करके आर्गेनिक तरीके से देखरेख करनी है। उन्होंने बताया कि करीब पिछले 25 वर्षों से CIPMC, जालंधर ने राज्य में कई महामारी कीट समस्या का सामना किया था। इनका का उद्देश्य ढ्ढ.क्क.रू के बारे में किसानों को जागरूक करना है। उन्होंने किसानों को इस सैमिनार में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की।