Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सदमा, माता का निधन

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सदमा, माता का निधन

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणू प्रसाद की माता ए. मंगम्मा के निधन पर गहरे दुख और अफसोस का प्रगटावा किया, जिन्होंने अपनी उम्र के साथ सम्बन्धित सेहत समस्याओं के कारण हैदराबाद में आखिरी सांस ली। वह 83 वर्षों के थे और अपने पीछे दो पुत्र और दो बेटियां छोड़ गए हैं।
 
एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ए मंगम्मा की मौत समूचे परिवार के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ए मंगम्मा को बुनियादी मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित पवित्र आत्मा बताया। भगवंत मान ने कहा कि ए मंगम्मा द्वारा दिखाए मार्ग ने पूरे परिवार को जीवन के हर क्षेत्र में बुलन्दियों को छूने और उत्साह और लगन के साथ देश की सेवा करने के सक्षम बनाया। दुःखी परिवार के सदस्यों के साथ हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुये भगवंत मान ने परमात्मा के आगे अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास दे और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करे। ए मंगम्मा का अंतिम संस्कार आज शाम 4.30 बजे हैदराबाद में किया जायेगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here