बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार और व्यापार पर रखा गया विशेष ध्यान: जीएस मुल्तानी

मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आम जनता का बजट पेश किया है। जिसमें जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, रोजगार और व्यापार पर विशेष ध्यान दिया गया है और हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इन बातों का प्रकटावा आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज प्रोफेसर जीएस मुल्तानी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार रंगला पंजाब बनाने की ओर अग्रसर है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का कुल बजट 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का है। वर्ष यानी 2022 23 की तुलना में 26 प्रतिशत बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में की अकाली-भाजपा कांग्रेस की सरकारों ने पंजाब को हजारों करोड पर का कर्ज दिया है। अब पंजाब की मान सरकार पंजाब को विकास की पटरी पर ला रही है।

Advertisements

2023-24 के बजट में मछली पालन के लिए उचित इंतजाम किए जाएंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वन और वन्य जीव विभाग में 258 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन का प्रस्ताव रखा। 10 हजार 523 करोड़ रुपये कानून व्यवस्था पर खर्च होंगे। सडक़ और पुलों के नवीनीकरण के लिए 3297 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। ग्रामीण विकास के लिए 3319 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बजट में पहली बार बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ का बजट रखा गया है।साइबर क्राइम से निपटने के लिए 30 करोड़ का बजट पुलिस लाइन व पुलिस दफ्तरों के लिए जमीन लेने के लिए 30 करोड़ और नई इमारतों के लिए 10 करोड़ खर्च होंगे। 8678 करोड़ समाज भलाई के लिए खर्च होंगे। बजट में चीमा ने एजीटीएफ की उपलब्धियां रोजगार एवं स्किल डेवलपमेंट बजट में रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के लिए 231 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है।

दीनदयाल उपाध्याय योजना के लिए 163 करोड़ तय किए गए हैं। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 5 नई नीति आई।बजट में उद्योगों के लिए 3133 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रशासनिक सुधार के लिए 117 करोड़ का इंतजाम।जल्दी ही राज्य की नई स्पोट्र्स नीति आएगी, जिसके लिए 258 करोड़ का बजट रखा गया है। मेडिकल शिक्षा व खोज के लिए 1015 करोड़ रुपये खर्च होंगे।एनआरआई पंजाब शिक्षा सेहत फंड रजिस्टर हो गया है। अब एनआरआई सीधे अपने देश की सेवा कर पाएंगे।राज्य की रक्षा भलाई के लिए 84 करोड़ का बजट रखा गया है। सैनिक स्कूल कपूरथला के लिए तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है। पंजाब टूरिज्म पर 281 करोड़ रुपये खर्च होंगे और टूरिज्म प्रमोट करने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।इंटेलिजेंस विंग पर 40 करोड़ खर्च होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here