Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur ऑनलाईन फार्मैसी से ऑल इंडिया आर्गेनाईजेशन कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से जुड़े कैमिस्ट...

ऑनलाईन फार्मैसी से ऑल इंडिया आर्गेनाईजेशन कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से जुड़े कैमिस्ट व कर्मचारी हो रहे प्रभावित: रमन कपूर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कैमिस्ट ऐसोसिएशन के प्रवक्ता रमन कपूर ने बताया कि ऑनलाईन फार्मैसी के कारण ऑल इंडिया आर्गेनाईजेशन कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट से जुड़े देश के 12 लाख से अधिक कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ही नही बल्कि उन पर निर्भर 4 करोड़ से अधिक कर्मचारी तथा उनके परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रधान रमन कपूर ने बताया कि ए.आई.ओ.सी.डी. के आदेशों के तहत पंजाब राज्य के 13 लोकसभा सदस्य तथा 7 राज्य सभा के सदस्यों को पंजाब राज्य के 23 जि़ला प्रधान लोकसभा के सदस्यों के माध्यम से माननीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नाम पत्र लिखकर ऑनलाईन दवाईयों की बिक्री के खिलाफ बन्द करने की प्रधानमन्त्री को अपील की जायेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ऐसोसिएशन द्वारा केन्द्र सरकार को लगातार सुचेत किया जाता रहा है कि भारत में ड्रग एक्ट, फार्मेसी एक्ट व अन्य दवाईयों से सम्बन्धित नियम व आदेश इंटरनैट पर दवाईयों की बिक्री, इंटरनैट पर छोटा व विभिन्न स्कीमों के ज़रिए नशीले पदार्थों की अनुमति नही देते और न ही विज्ञापनों से नशीले पद्धार्थो की बिक्री के प्रचार की इजाजत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जारी उक्त आदेशों के बावजूद कार्पोरेट घराने गैर-कानूनी तौर पर इस कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े कार्पोरेट घरानों और गैर-कानूनी ई-फार्मेसियों के कारण दवा कारोबारियों की रोज़ी रोटी कमाने का खतरा पैदा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here