Sunday, November 1, 2026
Home Crime चौकसी के बावजूद भगवानपुर में लूट, दंपत्ति को बंधक बनाकर 4 लुटेरों...

चौकसी के बावजूद भगवानपुर में लूट, दंपत्ति को बंधक बनाकर 4 लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

robbery-money-changer-saila-khurd-hoshiarpur-punjab

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के लांबड़ा के समीपवर्ती गांव भगवानपुर में गत रात्रि चार लुटेरों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे घर की दीवर पर लगी कंटीली तार को काटकर अंदर घुसे और हथियारों के बल पर उन्होंने पति-पत्नी को बंधक बनाकर करीब एक घंटा घर की तलाशी ली तथा वहां से करीब 8 तोले सोना, इम्पोरटेड घड़िया व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए।

Advertisements

लुटेरे जाते समय उनके मोबाइल फोन भी साथ ले गए थे, जो थोड़ी दूरी पर बरामद हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here