Sunday, October 18, 2026
Home Crime संजीव अरोड़ा की पत्नी रेनू अरोड़ा सड़क हादसे में घायल

संजीव अरोड़ा की पत्नी रेनू अरोड़ा सड़क हादसे में घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कार्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी के चेयरमैन व भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की धर्मपत्नी रेनू अरोड़ा आज एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। उनके सिर पर गहरी चोट आई है तथा उन्हें टांडा बाईपास चौक के समीप केडीएम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां पर 24 घंटे के लिए उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Advertisements

जानकारी देते हुए संजीव अरोड़ा ने बताया कि उनकी पत्नी एक्टिवा पर जा रही थी तथा टांडा रोड पर किसी ने पीछे से मोटरसाइकिल से उन्हें हिट कर दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रुप से घायल हो गईं। उन्हें केडीएम अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल वहां मौके से फरार हो गया, लेकिन किसी ने उसकी नंबरप्लेट की फोटो खींच ली। जिसे पुलिस को दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here