Saturday, October 31, 2026
Home Punjab राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध सिख विद्वान डॉ. रतन सिंह जग्गी का पद्म श्री...

राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध सिख विद्वान डॉ. रतन सिंह जग्गी का पद्म श्री पुरस्कार के साथ किया सम्मान

चंडीगढ़/नईं दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज शाम यहाँ राष्ट्रपति भवन में करवाए गए एक विशेष समारोह के दौरान प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सिख विद्वान डॉ. रतन सिंह जग्गी को प्रतिष्ठित पुरुस्कार पद्म श्री के साथ सम्मानित किया।

Advertisements

प्रसिद्ध सिख विद्वान डॉ. रतन सिंह जग्गी को राष्ट्रपति की तरफ से यह पुरस्कार भारत के उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के इलावा कई केंद्रीय मंत्रियों की हाज़िरी में दिया गया। यह प्रतिष्ठित पुरुस्कार डॉ. रतन सिंह जग्गी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में डाले कीमती योगदान के लिए दिया गया है। 90 साल से भी अधिक उम्र के डा. जग्गी हिंदी और पंजाबी के प्रसिद्ध विद्वान हैं और उनके पास गुरमति और भक्ति लहर साहित्य की विशेष महारत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here