श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में श्रीराम नवमी महोत्सव भक्ति में प्रकाश फैलाता हुआ श्रद्धा व धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल की ओर से श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद सरस्वती जी महाराज की अध्यक्षता में श्रीराम नवमी महोत्सव भक्ति में प्रकाश फैलाता हुआ श्रद्धा व धूमधाम के संपन्न हुआ। चित्रकूट से पधारी जगद्गुरु श्री राम भद्राचार्य जी की परम शिष्या साध्वी पं. नीलम गायत्री ने दिव्य श्री राम नाम की ज्ञान गंगा बहाकर भक्तों को प्रभु चरणो से जोड़ा। महोत्सव की समाप्ति पर पूज्यपाद स्वामी प्रकाशानंद महाराज जी ने सभी शहरवासियों व मीडिया का इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया। स्वामी जी ने सभी शहरवासियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शहरवासियों के भरपूर सहयोग से ही मंडल इतने बड़े आयोजन को कर पाया है और हर वर्ष करता आ रहा है।

Advertisements

शहरवासियों का सहयोग ही है की मंडल धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों को भी बखूबी निभा रहा है। उन्होंने मंडल द्वारा किए जा रहे जनकल्याण कार्यों, चैरिटेबल, स्वास्थ्य केंद्र, लैबोटरी कलैक्शन सैंटर, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, एम्बुलैंस, शव वाहन, मृतक देह संभाल युनिट, प्रत्येक माह 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन, निशुल्क मैडिकल कैंपों का आयोजन श्री राम नवमी महोसव के दौरान जरुरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाने संबंधी भी श्रद्धालुओं को अवगत करवाया। उन्होंने सभी शहरवासियों से कहा कि मंडल से अधिक से अधिक जुडि़ए ताकि मंडल ऐसे कार्य करता रहे।

इस अवसर पर मंडल के प्रधान हरीश सैनी ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया। जिन्होंने इस आयोजन को सफल कराने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद, यशपाल शर्मा, भारत भूषण वर्मा, अश्विनी चोपड़ा, सुरिंदर ओहरी, महिंदर पाल गुप्ता, रमन वर्मा, रविंदर शर्मा, सुनील प्रिये, पं. श्री राम शास्त्री, शिवम शर्मा, राजेश तनेजा, नरोतम शर्मा, राम बिहारी शरण, अरुण ऐरी, वरिंदर चोपड़ा, तिलक राज वर्मा, जे.के. शर्मा, मा. निहाल चंद, योगेश सैनी, राम कृष्ण, अश्विनी शर्मा, हरीश खन्ना, सुरेंद्र लक्की, पं. नरोतम शर्मा, रमन खन्ना, जगप्रीत, साहिल, राज कुमार सैनी, कुलदीप मेंहदीरता, राजीव सोनी, दिनेश मेंहदीरता, शाम लाल मलिक, मदन अरोड़ा, विपिन गुप्ता, गौरव रामपाल, एडवोकेट गोरेश सैनी, कृष्ण गोपाल आनंद, माधव सैनी, इंजीनियर सौरव वर्मा, रवि कटारिया, हिमाशु सिगला, तरुण कैंथ, राहुल आनंद, मोहित, मुकेश शर्मा, सूरज कुमार, महेश मोनू, शंकर, नन्नू नारंग, करण, लक्ष्मी नारायण, सुरजीत सोनी आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here