
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर जी के दिशा निर्देश अनुसार जिला टी.बी. अधिकारी होशियारपुर डा. शक्ति शर्मा द्वारा जिला बाल सुधार घर होशियारपुर में टी.बी. की बीमारी से संबंध में एक जागरुक्ता कैंप लगाया गया, जिस में बच्चों को टी.बी. की बीमारी के लक्ष्ण तथा ईलाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह, सुपरवाईजर, अरुण कालिया सुपरवाईजर, तथा डा. रोज़ी और सुधार घर का स्टाफ उपस्थित था। इस अवसर पर डा. शक्ति शर्मा ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, भूख का ना लगना, भार का कम होना आदि लक्ष्ण हों तो अपनी बलगम की जांच तथा छाती का एक्स-रे जरुर करवाना चाहिए ताकि समय रहते बीमारी का ईलाज शुरु किया जा सके।












