Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur बालीवाल के मुकाबलों में पोलो क्लब ने नंगल क्लब को हराकर ट्राफी...

बालीवाल के मुकाबलों में पोलो क्लब ने नंगल क्लब को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरबार जनौड़ी में बैसाखी के उपलक्ष में करवाए जा रहे खेल मेले में बालीवाल के फाइनल के हुए रोमांचक मैच में भोलू क्लब ने नंगल क्लब को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। आज के मैच का उद्घाटन ठाकुर शमशेर सिंह सपुत्र श्री विधी सिंह घुनालियां ने किया। स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से प्रधान दविंद्र सिंह एवं उनके सहयोगियों ने शमशेर सिंह को सम्मानित किया।

Advertisements

बालीवाल के पहले हुए मुकाबलों में गढ़दीवाला क्लब ने सरहाला को, वीरा क्लब ने कुल्लीयां बी को हराया था। आज के मुकाबले में नंगल क्लब के मोंटी ने अपनी खेल से सभी का मन जीत लिया। इस मौके अन्य के अलावा सतविंदर सिंह, अजमेर सिंह, वंश, राम, राजू, अभि, अमन गुजराला, वौवी नए घर एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here