Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh 2 मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7: 30 बजे खुलेंगे

2 मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7: 30 बजे खुलेंगे

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब और चंडीगढ़ में स्थित अपने सभी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। यह फ़ैसला अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की खपत को घटाने और दफ्तरों में बेहतर तालमेल और नियंत्रण को यकीनी बनाने के लिए लिया गया है।

Advertisements

अब 2 मई, 2023 से सभी सरकारी दफ़्तर प्रातः काल 7ः30 बजे खुलेंगे और दोपहर 02 बजे बंद होंगे। यह समय सारणी 15 जुलाई, 2023 तक लागू रहेगी। यह बदला नया समय क्षेत्रीय दफ़्तरों, सिवल सचिवालय और अन्य मुख्य दफ़्तरों समेत सभी दफ़्तरों में एकसमान लागू होगा। गर्मियों में बिजली की माँग बहुत ज़्यादा होती है। इसको ध्यान में रखते हुये दफ़्तर खुलने के समय में बदलाव किया गया है जिससे बिजली की खपत में काफ़ी कमी आने की उम्मीद है।

पंजाब सरकार की तरफ से दफ्तरों के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सभी मुलाजिमों को सहयोग देने और नये समय की पालना करने के लिए कहा गया है। सरकार ने लोगों को भी अपील की है कि वह सरकारी दफ्तरों के बदले हुए नये समय का ध्यान रखें और उस अनुसार ही अपने कामकाज के लिए सरकारी दफ्तरों में पहुँच करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here