अन्नदान सबसे बड़ा दान: वरिन्द्र चोपड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल रजि. की ओर से श्री राम भवन, चांद नगर, बहादरपुर में ज़रूरतमंद परिवारों को राशन देने की श्रृंखला में 207वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिन्द्र चोपड़ा ने अपने स्वर्गीय सपुत्र गौरव चोपड़ा की 11वीं पुण्य तिथी पर 15 ज़रूरतमंद परिवारों राशन वितरित किया। उनके साथ सन्नी चोपड़ा भी मौजूद थे। वरिन्द्र चोपड़ा ने कहा कि अन्नदान सबसे बड़ा दान है इसलिए अन्नदान करना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि हमारा परिवार मंडल को सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए सदा सहयोग करता रहेगा। मंडल द्वारा धर्म के साथ-साथ किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। इस अवसर पर मंडल के प्रधान हरीश सैनी, महिन्द्र पाल गुप्ता, अश्वनी चोपड़ा, तिलक राज वर्मा, सुरेद्र ओहरी, जे.के.शर्मा, मास्टर निहाल चन्द, रविन्द्र शर्मा, रमन वर्मा, सुरेन्द्र लक्की, एस.पी.गौतम अश्वनी शर्मा, रमन खन्ना आदि उपिस्थत थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here