Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur संत बाबा सुंदर सिंह जी नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में श्री गुरु अमर...

संत बाबा सुंदर सिंह जी नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में श्री गुरु अमर दास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर महान कीर्तन 7 मई को

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। संत बाबा सुंदर सिंह जी नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में धन-धन श्री गुरु अमर दास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर महान कीर्तन 7 मई 2023 दिन रविवार को करवाया जाएगा। जिसमें शाम 4 बजे से श्री सुखमनी साहिब का पाठ आरंभ किया जायगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरद्वारा के मुख सेवादार बाबा बलबीर सिंह ने बताया है कि संत बाबा सुंदर सिंह जी नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में धन-धन श्री गुरु अमर दास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर महान कीर्तन दरबार करवाया जा रहा है।

Advertisements

इस मौके पर शाम 4 बजे से श्री सुखमनी साहिब का पाठ आरंभ किया जायगा। शाम साढ़े पांच बजे सुखमनी साहिब पाठ का भोग डाला जायगा। शाम साढ़े पांच से छे बजे तक वृद्ध आश्रम के बच्चे शब्द कीर्तन करेंगे और शाम 6 से 8.30 बजे तक भाई जसविंदर सिंह परमार और भाई सुरिंदर पाल सिंह होशियारपुर वाले संगतों को कीर्तन से निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि महीने के आखिरी रविवार को डा. करन खन्ना की ओर से आंखों का फ्री चैकअप किए जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here