Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur सफाई कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित

सफाई कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी संगठन के कार्यालय में उप-प्रधान सोमनाथ आदिया की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन के जनरल सचिव स.कुलवंत सिंह सैनी विशेष तौर पर पहुंचे तथा साथियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि लोकल बाडी मन्त्री पंजाब के साथ 31 मार्च को मीटिंग हुई थी जिसमें उन्होंने आश्वासन दिलाया था कि पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन की जो भी मांगे हैं उनको जल्द ही पूरा किया जायेगा। पर 10 मई तक पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री पंजाब ने कहा था कि नगर निगम, नगर कौंसिल, नगर पंचायते तथा नगरपालिका में काम कर रहे आऊट सोर्स कर्मचारियों को पक्का किया जायेगा पर आज तक इस बात पर सरकार की ओर से कोई ध्यान नही दिया गया। उन्होंने कहा कि मांग को लेकर आने वाले दिनों में कर्मचारी संगठनों की ओर से धरने, प्रदर्शन तथा रोष मुजाहरे किये जायेंगे तथा कुलवंत सिंह सैनी के दिशा निर्देशानुसार सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिन्दर कुमार तथा डिप्टी सीनियर मेयर प्रवीण सैनी तथा सहायक कमिशनर संदीप तिवाड़ी जी को यूनियन के नुमाइंदे विशेष तौर मिले तथा युनियन के नुमाइंदों ने सरकार की ओर से स्वीकार की गई मांगों 150 पोस्टें सफाई कर्मचारी तथा 30 पोस्टें सीवरमैनों की भर्ती को जल्द से जल्द भरने के लिए कहा।

इस अवसर पर नगर निगम मेयर तथा सहायक कमिशनर की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द इन मांगो को अमली जामा पहनाया जायेगा। इस अवसर पर सीनियर उप-प्रधान विक्रमजीत (बंटी) की ओर से कहा गया कि अगर हाऊस तथा प्रशासन आने वाले दिनों में इन मांगो को लागू करने में अनदेखा करता है तो संगठन की ओर से नगर निगम के खिलाफ संघर्ष का विगुल बजाया जायेगा जिसकी जि़म्मेदारी नगर निगम हाऊस तथा प्रशासन की होगी। इस अवसर पर युनियन चेयरमैन राकेश सिद्धू, उप-चेयरमैन बलराम भट्टी, जनरल सचिव हीरा लाल, सोनू कोडल, क्लैरीकल प्रधान जै गोपाल, रजिन्दर कुमार, हरबिलास, अशोक हंस, राकेश कुमार, देव कुमार, आशु बड़ैंच, शिल्पा, रिचा, नरायण आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here