
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। शिवसेना कार्यालय कमेटी बजार में शिवसेना नेता रणजीत राणा से फगवाड़ा से आए शिवसेना राज्य उपप्रमुख नेता गुरदीप सैनी, डैनी धीर ने विशेष मुलाकात की और बढते हुए आंतकवाद पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि शिवसेना अकाली दल सरकार के समय से हो रही हिन्दू नेताओं की बारी-बारी से की हत्याओं पर सरकार को बताती रही कि यह हत्याएं खालिस्तानी संगठनो द्वारा ही की जा रही हैं और आंतकी पंजाब में फिर से पांव पसार रहे हैं परन्तु सरकार सिरे से इसे नकारती रही और इन हत्याओं को आपसी रंजिश करार देने पर तुली रही।

इस अवसर पर रणजीत राणा ने पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बडे दिल से पंजाब में फैलते हुए। आंतकवाद को स्वीकार करके बब्बर खालसा, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और गैंगस्टरों के गठजोड़ की घोषणा की और इन पर नकेल डालने के लिए कड़े पकोका कानून लाए जाने को सही ठहराया और कहा कि यह कानून पंजाब में शांति लाने के लिए रामबाण सिद्ध होगा।
इस अवसर पर गुरदीप सैणी ने कहा कि पहले भी आंतकवाद पर काबू पाने के लिए पूरे पंजाब में शिवसेना प्रशासन और सरकार के साथ मिलकर काम किया था अब दोबारा से उभरते हुए आंतकवाद को कुचलने के लिए सरकार को शिवसेना पूरा सहयोग देगी और खालिस्तान आंतकियों के लिए सपना ही रहेगा। इस अवसर पर शामां पंडित, कपिल ठाकुर, बिल्ला व कार्यकर्ता मौजूद थे।












