Sunday, October 18, 2026
Home Crime 60 बोतले अवैध शराब सहित एक काबू

60 बोतले अवैध शराब सहित एक काबू

हरियाना(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: प्रीती पराशर। जिला पुलिस के उच्चधिकारियों के निर्देशों पर हरियाना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 60 बोतले नाजायज शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सब इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह एस.एच.ओ. हरियाना ने बताया कि एच.सी. कुलदीप सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ सीकरी रोड पर गश्त कर रहा था व उसी दौरान उसे गुप्त सूचना मिली कि गुरदीप सिंह पुत्र हरबंस लाल निवासी हीरा कालोनी अपने प्लाट में नाजायज शराब रखकर बेचता है अगर पुलिस द्वारा अब रेड की जाए तो उसको शराब सहित गिरफ्तार किया जा सकता है।

Advertisements

जब छापा मारा तो गुरदीप सिंह प्लाट में बनी शैड में 3 पेटियों लैंडलोड रम व 2 पेटियां इम्पीरियल ब्लयू शराब बरामद हुई। हरियाना पुलिस ने उक्त व्यक्ति को शराब सहित गिरफ्तार कर धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट अधीन मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here