Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh स्कूल शिक्षा विभाग के हर काडर की लगातार होंगी तरक्कियां: शिक्षा मंत्री

स्कूल शिक्षा विभाग के हर काडर की लगातार होंगी तरक्कियां: शिक्षा मंत्री

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और आधिकारियों की पुरानी मांग पर  निर्णय लेते हुए शिक्षा मंत्री पंजाब स. हरजोत सिंह बैंस ने आज अलग प्रमोशन विंग विंग  के गठन को स्वीकृति दे दी है। स. बैंस ने बताया कि जबसे उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी संभालीं है तबसे उनको शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों  से समय सिर तरक्कियां नही होने की सबसे अधिक शिकायत मिली हैं।
उन्होंने कहा कि इस शिकायत का निवारण करते हुए विभाग के अलग- अलग कॉडर की तरक्कियों के काम को सुचारू ढंग और समय पर पूरा करने के लिए सेकंडरी शिक्षा विभाग के डायरैक्टर दफ़्तर में प्रमोशन विंग  का गठन करते हुए सहायक डायरैक्टर श्रीमती ऋतु बाला को विंग  का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
शिक्षा मंत्री स. बैंस ने बताया कि यह विंग  ई. टी. टी. / नान टीचिंग/ सी. एंड भी से मास्टर काडर, मास्टर काडर से लेक्चरार/ हैड्ड मास्टर तरक्की, लेक्चरार/ वोकेशनल मास्टर/ हैड्डमास्टर से प्रिंसिपल डिप्टी डी. ई. ओ. तरक्की, प्रिंसिपल/ डिप्टी डी. ई. ओ. से  सहायक डायरेक्टर/ डी. ई. ओ., सहायक डायरेक्टर/ डी. ई. ओ. तों डिप्टी डायरैक्टर, डिप्टी डायरैक्टर से संयुक्त डायरैक्टर और संयुक्त डायरैक्टर से डायरैक्टर एलिमेंट्री शिक्षा की तरक्कियों के साथ- के साथ सभी कॉडर की सीनियर्ता सूचियां रोस्टर रजिस्टर बनाने सम्बन्धित काम और अदालती मामलों की पैरवी बारे काम करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां विद्यार्थियों की भलाई के लिए काम कर रही है वहीं कर्मचारियों  की बेहतरी के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here